Baseball

KHELNEWZ KAWARDHA DESK राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में जिले की बॉयज़ टीम ने जीता रजत पदक

छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित 26 वी जूनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप बालक और बालिका प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में 2 अक्टूबर को आयोजित हुआ. जिसमें जिले से 22 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बालक टीम में चंद्रेश कोर्राम, भावेश चंद्रवंशी, सोहम सिंह राजपूत, वासुदेव वैष्णव, शुभम सेन, लक्ष्य लांझी, वासु चंद्रवंशी, प्रेषु चौरसिया, साहिल उर्वसा, पंकज मेरावी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया.

प्रतियोगीता में कोच के रूप में राजा जोशी, भूपेंद्र गढ़े, संजय मीरे, रवीन्द्र साहू एवं कलेश्वर निर्मलकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जिले की बॉयज़ टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान बिलासपुर के साथ हुए फाइनल मैच में 2-0 के साथ हार का सामना करना पड़ा. टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ. इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, गणेश तिवारी, राजा पीयूष टाटीया, नरेंद्र मानिकपुरी, गजराज सिंह राजपूत, दीपक सिन्हा, अशोक पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, अतुल देशलहरा, दिनेश वर्गिस आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author