टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी ने टाटीबंध में प्राइवेट रूप से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा इंडोर क्रिकेट एरिना लॉन्च किया है। इसके उद्घाटन समारोह पर मुख्य अतिथि के तौर पर वन मंत्री केदार कश्यप उपस्थित हुए. सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर एवं प्रशांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ.

एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस इस इंडोर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु खिलाड़ी सभी मौसम में अपनी प्रैक्टिस जारी रख सकते है. यह जानकारी अकादमी के निदेशक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. शबाब कुरैशी द्वारा दिया गया.
Please follow and like us:
