स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय गतका क्रीड़ा प्रतियोगिता कसडोल मे 05 से 11 सितम्बर मे संपन्न हुआ. दुर्ग संभाग की टीम मे शामिल बेमेतरा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 03 स्वर्ण 06 रजत 06 कांस्य पदक जीते है.
17वर्ष बालिका वर्ग फरी सोंटी में सेजस हिंदी कन्या विद्यालय की अंशु कौशले तथा राधिका ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता. सिंगल सोंटी बालिका वर्ग में विगत वर्ष की नेशनल रजत पदक विजेता जेवरा स्कूल की दिलेश्वरी साहू, अनुष्का शर्मा तथा सेजस की कोमल ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता.
17 वर्ष सिंगल सोंटी में जेवरा के किशन कुमार ने कांस्य पदक, 17 वर्ष फरी सोंटी में जेवरा स्कूल केलवकुमार ने स्वर्ण पदक, 17 वर्ष फरी सोंटी व्यक्तिगत में जेवरा स्कूल के सागर ने कांस्य पदक जीता. 19 वर्ष बालिका वर्ग में सिंगल सोंटी टीम में जेवरा स्कूल के प्रियंका साहू, नेहा साहू तथा कन्या बेमेतरा की शालिनी ने रजत पदक, 19 वर्ष बालिका वर्ग फरी सोंटी मे जेवरा स्कूल के गंगा ध्रुव तथा कन्या विद्यालय बेमेतरा की रेशमा ने कांस्य पदक जीता.

19 वर्ष बालक वर्ग में जेवरा विद्यालय के युवराज साहू व प्रशांत सोनकेवरे ने सिंगल सोंटी टीम में रजत पदक तथा 19 वर्ष बालक वर्ग में मनमीत ने रजत पदक जीता. टीम के कोच व्यायाम शिक्षक जेवरा के मृत्युंजय शर्मा, दीपांकर मिर्जा, नेहा वर्मा थे.
सभी खिलाड़ियों को पदक जीतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ए के जायसवाल, सेजेस कन्या प्राचार्य श्रीमती कविता बाचपेयी, जेवरा स्कूल प्राचार्य विनोद कुमार चौहान, केजीबी बेमेतरा अधीक्षिका भारती घृतलहरे, जिला गतका संघ के अध्यक्ष जगजीत सिंह, सचिव अजय वर्मा, शाला प्रबंधन समिति जेवरा के अध्यक्ष महेन्द्र पाटिल, समिति सदस्य उदय भास्कर सिंह, प्रबल सिंह ठाकुर, सोमेश्वर देवांगन, नीता साहू, पुष्कर भोंसले, संतोष साहू, रश्मि अग्रवाल, दीप शिखा माने, योगेश्वर देवांगन, पदमजा सिंह, मनजूषा सिंह, रौशनी गुप्ता, चिकेंद्र साहू, कविता शर्मा, प्रिन्स सिंह, कमल यादव आदि ने शुभकामनायें दिए.
