आगामी एशियन चैंपियनशीप एवं अस्मिता लीग की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन की 20वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन आज क्विंस क्लब रायपुर में आयोजित किया गया। इस बैठक में संघ के अध्यक्ष एस. प्रकाश, महासचिव समीर खान, वर्किंग प्रेसिडेंट अजीत सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव मो. अकरम खान, वालीवाल संघ से नितिन पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पूर्व महासचिव बशीर अहमद खान उपस्थित थे. समीर खान ने छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के सभी महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए, जिस पर उपस्थित सभी जिला संघों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। आगामी वर्ष में एशियन फेंसिंग चैंपियनशीप एवं अस्मिता लीग की मेजबानी लेने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, जिसके लिए योजना की रुपरेखा तैयार की जाएगी.
बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्णय
सब-जूनियर प्रतियोगिता: रायपुर जिला अक्टूबर माह
जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता: दुर्ग जिला दिसंबर माह
कैडेट बालक- बलिका 17 वर्ष प्रतियोगिता: कोरबा जिला नवम्बर माह
संघ द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश की नेहा यादव एवं दीपांशी नेताम हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए इटली प्रस्थान कर चुकी हैं।

फेंसिंग के 05 खिलाड़ियों को इस वर्ष ‘राज्य पुरस्कार’ हेतु नामांकित किया गया था, जिन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2026 में 5 खिलाड़ियों के नाम ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ के रूप में घोषित किए गए। संघ के 12 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति के अंतर्गत सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त हुई है।
फेंसिंग खेल को ‘हाई ग्रेड’ (High Grade) श्रेणी की सूची में शामिल करवाने पर चर्चा की गई। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की खेल सूची में फेंसिंग को शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
आगामी वर्ष में ऑल इंडिया चैंपियनशिप एवं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करवाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
वार्षिक बैठक में प्रदेश के 15 जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
जिनमें प्रमुख रूप से: रायपुर: अखिलेश दुबे, आरती सिंह, दुर्ग: बशीर अहमद खान, राम प्रताप गुप्ता, कोरबा: तारकेश मिश्रामुंगेली: भूमेश पांडे, दुर्ग ग्रामीण: ज्ञानचंद, बालोद: मनमोहन सिंह वर्मा, बेमेतरा: योगेश साहू, खैरागढ़: प्रियंक कश्यपधमतरी: वेदप्रकाश, गरियाबंद: बलराम यादव, दुर्ग नगर निगम: निखिल जाबुलकर, जांजगीर चंपा से वरुण पाण्डेय, प्रदेश फेंसिंग के उपाध्यक्ष श्री कमल रुपरेला, शेख आसीफ, सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की पूर्ण कार्यवाही का संचालन अखिलेश दुबे ने किया।
