Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK गुरुचरण सिंह होरा ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद के लिए लड़ेंगे चुनाव

खेल प्रशासन में वर्षों के अनुभव के साथ भारतीय टेनिस के विकास को नई दिशा देने का संकल्प

छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ (CSTA) के मानद सचिव गुरुचरण सिंह होरा ने आगामी ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। 11 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने संदेश में कहा कि टेनिस उनके लिए केवल खेल नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और आजीवन प्रतिबद्धता है।श्री होरा ने कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक टेनिस के विकास, खिलाड़ियों के समर्थन और खेल प्रशासन के ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा लेने के साथ व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य किया, लेकिन खेल प्रशासन में पेशेवर और संरचनात्मक सोच को प्राथमिकता दी।

महासचिव होरा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया के खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी का मार्गदर्शन उनके साथ है। डॉ. द्विवेदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में टेनिस को नई ऊंचाइयां मिली हैं और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सहयोग के साथ वे भारतीय टेनिस के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना चाहते हैं।

श्री होरा वर्तमान में AITA के संयुक्त सचिव (अंतरिम) और छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस एसोसिएशन के महासचिव हैं। इसके अलावा वे 1994 से यूनियन क्लब, रायपुर के अध्यक्ष/सचिव की भूमिका में रहे हैं। वे 2020 से 2024 तक छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव तथा 1989 से 2002 तक छत्तीसगढ़ शतरंज एसोसिएशन के सचिव भी रह चुके हैं। 1996 से 2000 तक उन्होंने रायपुर डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।

डेविस कप टाई, कॉमनवेल्थ गेम्स और विंबलडन चैंपियनशिप जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से जुड़कर काम करना भी शामिल है। उन्होंने डेविस कप टाई भारत बनाम टोगो (फरवरी 2025, नई दिल्ली) तथा भारत बनाम स्विट्जरलैंड (2025) में सेवा दी। अक्टूबर 2023 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टेनिस टीम के साथ डेविस कप में भी सेवा दी।वे 2010 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा 2022 में भारत बनाम डेनमार्क और 2023 में भारत बनाम मोरक्को डेविस कप में AITA के कार्यकारी सदस्य के रूप में भी जुड़े रहे। वर्ष 2025 में लंदन में आयोजित विंबलडन चैंपियनशिप में भाग लेकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रणालियों का अनुभव प्राप्त किया।

होरा ने बताया कि CSTA के मानद सचिव के रूप में उन्होंने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय टेनिस अकादमी की स्थापना में भी योगदान दिया है। करीब 25 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित इस अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद विनोद चौबे सम्मान (2024) से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ शासन की खेल सलाहकार समिति के लिए नामित रहे हैं।

श्री होरा ने कहा कि यदि वे AITA के मानद सचिव जनरल के रूप में निर्वाचित होते हैं, तो उनका विशेष ध्यान जमीनी स्तर पर टेनिस को मजबूत करने, जूनियर खिलाड़ियों के विकास और भारतीय टेनिस के दीर्घकालिक विकास की योजना तैयार करने पर रहेगा।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा भारतीय टेनिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाना है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *