Hockey

KHELNEWZ BILASPUR DESK संभाग स्तरीय शालेय हॉकी 19 वर्ष बालक बालिका स्पर्धा में मेज़बान टीम दोनों वर्गों में बनी चैंपियन

बहतरई हॉकी स्टेडियम में सीनियर 19 वर्ष बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर अश्वनी कुमार भारद्वाज एवं सहायक संचालक क्रीड़ा जीडी गर्ग के निर्देशन में संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में बिलासपुर कोरबा, जांजगीर ,रायगढ़, सारंगढ़, की टीमों ने भाग लिया.

व्यायाम शिक्षक धनीराम यादव ने बताया कि बालक वर्ग में फाइनल मैच बिलासपुर और कोरबा के मध्य खेला गया. मेज़बान टीम नए 2-0 से जीत दर्ज कर विजेता होने का गौरव हासिल किया.बिलासपुर की ओर से अर्पण टोप्पो ,समीर बेग, प्रकाश साहू टोपेश पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया.

बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला कोरबा और बिलासपुर के बीच खेला गया. इस मैच को बिलासपुर की बालिकाओं ने एक तरफा मुकाबले में कोरबा को 3-0 से परास्त कर फाइनल जीता. बिलासपुर की ओर से स्मिता कुजूर ,प्रियंका तिलग़ाम, ट्विंकल प्रजा, काजल यादव चंचल ओग्री, आकांक्षा बंजारे ने शानदार प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर निशा दुबे, सुभाष त्रिपाठी, राकेश गढ़वाल, गोपाल दास महंत, नैतिक महंत, विजय राज सभी जिलों से आए कोच मैनेजर एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *