Table tennis

KHELNEWZ BILASPUR DESK राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारतमाता स्कुल के वीर भारद्वाज ने जीता स्वर्ण पदक

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र वीर भारद्वाज ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया गया.

जिसमें वीर ने अपने पहले मुकाबले में रायपुर के खिलाड़ी को 11-3, 11-8 और 11-5 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्ग के खिलाड़ी को 11-4 और 11-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने बस्तर के खिलाड़ी को 11-0 और 11-5 से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

वीर भारद्वाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी राष्ट्रीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर को दिल्ली में किया जाएगा।

वीर की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर पी सलीन ने उन्हें बधाई दिया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी वीर भारद्वाज को उनकी शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *