छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मार्गदर्शन में इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच आयोजित होगा। जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 19 वनडे ट्रायल 13 सितंबर, सुबह 9:00 बजे कोनी के आधारशीला स्कूल में आयोजित किया गया है।
ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे अंतिम 6 साल के मार्कशीट, पीवीसी आधार कार्ड, डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाएंगे. रजिस्ट्रेशन फीस 500 रूपये है और ट्रायल सफ़ेद ड्यूस बॉल में लिया जाएगा. सभी खिलाड़ी को कलर ड्रेस में उपस्थित होना होगा।
इस वर्ष जो ट्रायल लिया जा रहा है वह 2027-28 सत्र के लिए है. जिसके लिए अंडर 19 के लिए इस वर्ष कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2008 हैं। ट्रायल के लिए फॉर्म क्रिकेट संघ बिलासपुर के ऑफिस में प्राप्त होगा. फॉर्म को ऑफिस में ही सबमिट करना होगा. जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ के ऑफिस सरजू बगीचा मसानगंज, ज्ञानम पैलेस के बगल में दोपहर 1:00 से 5:00 बजे के मध्य फॉर्म वितरण और सबमिट किया जाएगा ।
ऐसे खिलाड़ी जो दूर से है जैसे पेंड्रा, मुंगेली आदि, ऐसे खिलाड़ी व्हाट्सएप में मैसेज कर फॉर्म ले सकते हैं. शहर के आस पास के खिलाड़ी ऑफिस में जाकर ही फॉर्म सबमिट करेंगे और ट्रायल के दिन किसी प्रकार का फॉर्म नहीं भरा जाएगा।
सभी खिलाड़ी को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ ही फोटो कॉपी को भी जमा करना होगा. जिला संघ के महेश दत्त मिश्रा 7415798292 और सोनल वैष्णव 9998102754 को दिए गए नम्बरो पर संपर्क कर सकते हैं।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेन्द्र सिंह द्वारा दिया गया।
