Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ ने उड़ीसा को रोमांचक मैच में 16 रनों से हराया

राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा एम पी एम एस सी मेंस सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मुकाबला आज मीराज क्रिकेट मैदान, उदयपुर में ओडिशा टीम के विरुद्ध खेला गया।ओडिशा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाये। छत्तीसगढ की शुरुआत अच्छी रही.

प्रारंभिक बल्लेबाजों ने शानदार शुरुवात करते हुये पहले विकेट के लिये प्रत्युशा एवं शिल्पा साहु के मध्य 76 रनों की साझेदारी की। इसी तरह दूसरे विकेट के लिये प्रत्युशा एवं कप्तान कृति गुप्ता के मध्य 69 रनों की साझेदारी हुई। छत्तीसगढ की ओर से प्रत्युशा ने शानदार 89 रन तथा कप्तान कृति गुप्ता ने 36 रन बनाये। शिल्पा साहु ने 32 रनों का योगदान दिया. ओडिशा टीम की ओर से सुश्री दिव्यादर्शिनी ने 2 विकेट प्राप्त किये।

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। ओडिशा की ओर से कप्तान शुभ्रा स्वेन ने 57 रनों की पारी खेली। उनके अतिरिक्त अलिप्सा तथा विजयलक्ष्मी ने 24-24 रनों की पारी खेली।

छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुये ओडिशा के किसी भी बल्लेबाज को लम्बी पारी खेलने से रोके रखा तथा निरंतर अंतराल में विकेट प्राप्त करते रहे। छत्तीसगढ की ओर से उर्मिला, कृति गुप्ता, प्रिति यादव, श्रद्धा वैश्णव तथा श्रेया श्रिवास ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 16 रनों से जीत लिया. प्रत्युशा प्लेयर आफॅ द मैच रहीं ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *