Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK कनक मरकाम भारतीय खेल प्राधिकरण के आवासीय छात्रावास में हुई चयनित

पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मैदान से हॉकी का अभ्यास शुरू करने वाली युवा खिलाड़ी कनक मरकाम का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राजनांदगांव स्थित आवासीय छात्रावास के लिए हुआ है।

कनक रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चीखली स्कूल मैदान में संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की नियमित खिलाड़ी हैं। कनक ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में हॉकी की बारीकियां सीखीं। कनक को वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव एवं किशोर धीवर का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही वह खेलो इंडिया सेंटर की नियमित खिलाड़ी रही हैं, जहां उन्होंने प्रशिक्षक शकील अहमद से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कनक मरकाम स्वर्गीय गजेंद्र मरकाम और संतोषी मरकाम की तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सीमित संसाधनों के बावजूद कनक ने नियमित अभ्यास तथा कड़ी मेहनत के बूते हॉकी में अपनी पहचान बनाई।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *