chess

KHELNEWZ BHILAI DESK छत्तीसगढ़ सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का शुभारंभ कल होगा इस्पात नगरी में

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ द्वारा 10 से 13 सितम्बर तक भिलाई के सेक्टर 6 में स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया है।

उक्त स्पर्धा का शुभारंभ गुरुवार 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे अनिल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश जैन बरमेचा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश नथवानी, श्रीमती उमा अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के 140 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

जिसमे 125 पुरुष एवं 25 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। स्पर्धा में कुल 67 रेटेड शतरंज खिलाड़ी शामिल हैं। स्पर्धा 8 चक्रों में खेली जाएगी। स्पर्धा में चार पुरुष एवं चार महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। राष्ट्रीय सिनियर शतरंज चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप तेलंगाना में आयोजित है।

स्पर्धा में कुल एक लाख पांच हजार रुपए नगद राशि के अलावा ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, धीरज चावरे, सिनियर नेशनल आर्बिटर विक्रम सिंह राजपूत व सद्दाम हुसैन होंगे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *