चीन में आयोजित जूनियर एशिया विमेंस कप में मलेशिया के विरुद्ध भारत की गर्ल्स टीम ने दर्ज किया 11–1 की शानदार जीत. जिसमें छत्तीसगढ़ की गीता यादव ने दागे दो बेहतरीन गोल. गीता ने 28 वे व 53 वे मिनट में दो गोल किये. उनको इस बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. ज्ञात हो कल साउथ कोरिया के साथ हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ की एक और खिलाड़ी मधु सिदार ने भी भारत के लिए गोल करने में सफल हुई थी.
Please follow and like us:


