जापान मे आयोजित 20 वे एशियन गेम्स मे हिस्सा लेने वाली इंडियन सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच के रूप मे छत्तीसगढ़ सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव प्रमोद ठाकुर जापान पहुंच गए है.
वहां भारतीय टीम 1 से 15 सितंबर तक फुकुशीमा मे आयोजित एडवांस ट्रेनिंग केम्प मे हिस्सा ले रही है. टीम 16 सितंबर को ओइची नागौया पहुंचेगी जहाँ 19 से 23 सितंबर तक एशियन गेम्स मे होने वाले चेम्पीयनशीप मे भाग लेंगे.
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, छ्ग सॉफ्ट टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल पुसदकर सहित राज्य के समस्त खेल पदाधिकारियों ने प्रमोद ठाकुर को बधाई देते हुए भारतीय सॉफ्टटेनिस टीम को अच्छे प्रदर्शन हेतु शुभकामनायें दिए.

Please follow and like us:
