शासकीय दू.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 02 सितम्बर को राष्ट्रीय खेल दिवस के स्मरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जया तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वैभव आचार्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ.कर्मिष्ठ शंभरकर मंचासीन रहे।
प्राचार्या मैडम ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन एवं खेल के प्रति रुचि झुकाव हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम मे लगभग 200 छात्राएं उपस्थित रही । कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद जी के जीवन पर भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति दिया।
इस दौरान विभिन्न खेल जिनमें हॉकी, बास्केटबाल आदि का आयोजन किया गया. जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर द्वारा किया गया।


