Sport News

KHELNEWZ RAIGARH DESK अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री चतुर्वेदी से किया सौजन्य भेंट

कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि में जिले के महलोई क्षेत्र की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद तीनों खिलाड़ी कोच देवावतार चौधरी के साथ जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से सौजन्य भेंट किये। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे एवं एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो उपस्थित थे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author