Sport News

KHELNEWZ BEMETARA DESK राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में जिले के खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण व एक रजत पदक

26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया गया। प्रतियोगिता में जय महावीर व्यायाम क्लब, झीट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक अपने नाम किया।

U-17 बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम वजन वर्ग में रेशम साहू ने स्नैच में 53 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 62 किलोग्राम, कुल 115 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं U-17 बालिका वर्ग के 61 किलोग्राम वजन वर्ग में गूंजा सिन्हा ने स्नैच में 25 किलोग्राम एवं क्लीन एंड जर्क में 31 किलोग्राम, कुल 56 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया।

U-17 बालक वर्ग के 56 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रियांशु साहू ने स्नैच में 70 किलोग्राम एवं क्लीन एंड जर्क में 85 किलोग्राम, कुल 155 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रेशम साहू एवं प्रियांशु साहू का चयन 70वीं स्कूल नेशनल गेम्स के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्लब के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author