हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के स्मृति में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अवसर पर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान मे एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.स्पर्धा अंडर-13 एवं ओपन दो केटेगरी में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अभ्यागत शशिभूषण सोनी तहसीलदार जांजगीर, जुगु सोनी, शेखर सोनी व बजरंग तिवारी के अतिथ्य में हुआ.
अंडर 13 में प्रखर पटेल विजेता बने, आदित्य यादव द्वितीय व आयुष्मान आदित्य तृतीय स्थान प्राप्त किए। ओपन वर्ग मे प्रथम राठौर विजेता बने, तुलेश साहु द्वितीय, धीरेन्द्र राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में सभी विजेताओ को नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।

इसी क्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 में देवांश बैनर्जी ने प्रथम, आशुतोष तिवारी द्वितीय व आदर्श गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किए । अंडर-15 में प्रियांश पाण्डेय ने प्रथम, रियान्श कान्त ने द्वितीय व वैभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए।स्पेशल वुमन केटेगरी मे रिमझिम प्रथम, अनुषा खाण्डे द्वितीय व तृतीय प्रियल यादव ने स्थान प्राप्त किए।
बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड हंशित साहु, बेस्ट वेटरन अवार्ड शांति लाल यादव, ओवर आल बेस्ट स्कूल का अवार्ड डी.ए. व्ही. पामगढ़ प्रथम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा तीसरा हसदेव पब्लिक स्कूल ने अपने नाम किया.
पुरस्कार वितरण में जितेंद्र तिवारी सचिव जिला ओलंपिक संघ, अंजोर प्रधान, नरेंद्र राठौर, राहुल राठौर के उपस्थिति में संपन्न हुआ। संघ के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर देवेन्द्र राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 70 खिलाड़ियो ने भाग लिया. पुरे प्रतियोगिता को स्विस लीग पद्घति से अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार कुल 5 चक्रो में संपन्न कराया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने मे गिरधर गोपाल कश्यप, संतराम यादव, शशांक राठौर, महेश कुमार राठौर, राजेश देवांगन, शांति लाल यादव,योगेन्द्र साहु, चंद्रशेखर लदेर आदि क़ा विशेष सहयोग रहा ।
