राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा “स्व. श्रीमती शारदा पंडित स्मृति” जिला टीटी स्पर्धा का आयोजन सप्रे शाला में किया जा रहा है। उक्त सम्बन्ध में सार्थक शुक्ला ने जानकारी दिया कि प्रतियोगिता में 04 से 06 सितंबर आयोजित होगा.
जिसमें यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका एकल एवं यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में प्रतियोगिता होगी. जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 02.09.2026 (सायं 07.00 बजे तक) है.
आगामी 02 से 04 अक्टूबर तक सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालिका एकल एवं यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में प्रतियोगिता होगी, जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 29.09.2026 (सायं 07.00 बजे तक) है ।
प्रतियोगिता में राजधानी टेबल टेनिस संघ के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। संघ द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित जिला मानसून लीग एवं जिला चैंपियनशिप” (दोनों में से किसी भी एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता) में भाग लेने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों का चयन/प्रविष्टी ही “24वीं छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस चैम्पियनशिप” हेतु स्वीकार की जाएगी, जिसमें जिला के अन्य टूर्नामेंट को शामिल नहीं किया जायेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में प्रदीप जोशी (मो. 91655-77655) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) के पास दर्ज करा सकते हैं. यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।
