chess

KHELNEWZ JASHPUR DESK ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट में आईएम कौस्तुव कुंडू व सीएम विनोद कुमार शर्मा शीर्ष स्थान पर है बरक़रार

जिले में आयोजित ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट के चौथे दौर के मुकाबले आज संपन्न हुए. टॉप 5 बोर्ड्स पर डिजिटल (DGT) बोर्ड्स के जरिए दुनिया भर में लाइव प्रसारण किया जा रहा है.

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग जशपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित “ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड चेस टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। आयोजन के सफल संचालन में कलेक्टर रोहित व्यास, एसडीएम विश्वास राव मस्के एवं एसडीएम समीर बड़ा का विशेष योगदान रहा है।

तकनिकी टीम में चीफ आर्बिटर IA अनीश अंसारी, डिप्टी चीफ आर्बिटर IA रॉकी देवांगन एवं SNA प्रदीप कुमार मंडल अपनी भूमिका निभा रहे हैं। चौथे दौर में शीर्ष बोर्डों पर कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बोर्ड 1 पर शीर्ष वरीयता प्राप्त इंटरनेशनल मास्टर (IM) कौस्तुव कुंडू ने यश सिंह को मात देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं, बोर्ड 3 पर कैंडिडेट मास्टर (CM) विनोद कुमार शर्मा ने संस्कार कश्यप को पराजित किया। बोर्ड 2 और बोर्ड 4 पर जोरदार मुकाबले के बाद ड्रॉ देखने को मिला।

राउंड 4: शीर्ष 10 बोर्डों के परिणाम

बोर्ड 1 (DGT): IM कौस्तुव कुंडू (2347) ने यश सिंह (1764) को हराया

बोर्ड 2 (DGT): सालिक नवाज मनिहार (1761) बनाम श्रेयांश डकलिया (2119) — ड्रॉ [½ – ½]

बोर्ड 3 (DGT): CM विनोद कुमार शर्मा (2101) ने संस्कार कश्यप (1761) को हराया

बोर्ड 4 (DGT): आयुष मिश्रा (1738) बनाम यशाद बंबेश्वर (1970) — ड्रॉ [½ – ½]

बोर्ड 5 (DGT): गगन साहू (1964) ने मयंक सोनारे (1715) को हराया

बोर्ड 6: कामद मिश्रा (1952) ने गौरव साहू (1664) को हराया

बोर्ड 7: तनिष्क कुमार (1936) ने गर्व केरकेट्टा (1649) को हराया

बोर्ड 8: ओमकार कादव (1849) ने ACM अंशुमान सहाय (1479) को हराया

बोर्ड 9: प्रभमन सिंह मल्होत्रा (1822) ने ACM तुषार गुप्ता (1494) को हराया

बोर्ड 10: गोविंद कुमार (1805) ने प्रज्वल पांडे (1467) को हराया

टूर्नामेंट की वर्तमान स्थिति:

चौथे दौर के बाद IM कौस्तुव कुंडू, CM विनोद कुमार शर्मा, गगन साहू, कामद मिश्रा, तनिष्क कुमार, ओमकार कादव, प्रभमन सिंह मल्होत्रा और गोविंद कुमार 4 में से 4 पूरे अंक हासिल कर संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author