हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिन के अवसर पर सेजेस चिंगराजपारा स्कूल के खिलाड़ियों का हॉकी मैच का आयोजन किया गया. स्कूली बच्चो में हॉकी को प्रमोट करने एवं इस खेल के प्रति रुचि व खेल भावना जागृत करने हेतु मेजर ध्यानचंद इलेवन एवं कैप्टन रूप सिंग इलेवन दो टीम में उन्हें विभक्त करते हुए प्रदर्शन मैच बालक एवं बालिका वर्ग में खेला गया. जिसमें मेजर ध्यानचंद इलेवन ने विजय दर्ज की.
इसी कड़ी में बहतराई हॉकी स्टेडियम में हॉकी बिलासपुर एवं खेलो इंडिया सेंटर के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें जिले की टीम ने 1-0 से विजय दर्ज किया. खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर नगद राशि एवं हॉकी बिलासपुर की तरफ से ट्रॉफी प्रदान की गई.

इस अवसर पर चिंगराजपारा विद्यालय की प्राचार्य अलका चौबे जिला संघ के अध्यक्ष रोताश्व बाजपेई, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव डॉ मनीष श्रीवास्तव, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एथलेटिक्स हेड कोच भाटिया जी, हाई परफॉर्मेंस कोच कुलदीप बरार, आर्चरी कोच बनर्जी जी, शैलेश देवांगन आदि की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर अंजनी पटेल, जिला संघ के सचिव रवि पारीक, धनीराम यादव, अमिताभ मानिकपुरी, सोनू सिंह, दुर्गेश साहू, ओंकार यादव, प्रिंस यादव, नितिन लाल, जयश्री हुमने, सागर सूर्यवंशी, अनिल कौशिक, अतुल महिलागे, आनंद सूर्यवंशी, अभिजीत श्रीवास आदि उपस्थित थे.


