सूरजपुर एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वालीबाल का सद्भावना मैच का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बिश्रामपुर प्रांगण में आयोजित किया गया।
आयोजन में जिले से पुरूष वर्ग की 12 टीमें और बालिका वर्ग की 4 टीमों ने प्रतियोगिता में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेज़र ध्यानचन्द जी के चित्र में पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विकसित भारत के संकल्प से नशा मुक्ति अभियान का शपथ डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मोर के द्वारा दिलाया गया।

जिला एमेच्योर वालीबाल एसोसिएशन के सचिव राम श्रृंगार यादव, सहायक खेल अधिकारी शरदेन्दू शुक्ल (शिक्षा विभाग), प्राचार्या श्रीमती सुचिता खलखो, वालीबाल संभाग प्रभारी राजनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष विन्देश्वर जायसवाल, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार साहू, ब्लाक प्रभारी बुधराम राजवाड़े, रविन्द्र कुमार सिंह, धर्मपाल रजक, पंकज कुमार पैकरा, विकास कुशवाहा, मोतीलाल सिंह, हेमन्त राजवाड़े, सोनू सिंह, एवं आफिशियल्स खेलावन सिंह, मुन्ना राजवाड़े, बलबीर सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार साहू, आशीष, आशा प्रसाद रजक, भूवन सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन सिमांचल त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
