पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला, महिला अध्ययन केंद्र एवं उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में 29 अगस्त को महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिसमें मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि अर्पित किया गया.

इसी के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय, दक्षिण क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय तथा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025–26 में भाग लेकर द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके उल्लेखनीय योगदान एवं उपलब्धियों के लिए पदक, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर खिलाड़ियों को कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, प्रो रीता वेणुगोपाल संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग, प्रो . राजीव चौधरी अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला, महिला अध्ययन केंद्र, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण, प्रतिभावान खिलाड़ी एवं उनके टीम कोच एवं मैनेजर उपस्थित थे।

सम्मानित खिलाड़ियों एवं उनकी उपलब्धियों का विवरण इस प्रकार है:
1. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, वॉलीबॉल (महिला) — गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: अंजलि वर्मा, पुष्पा, भावना वर्मा, श्रेया, संध्या रामटेके, अनुष्का, उषा उसेंडी, ममता, अमीषा राजवाड़े, अरनु सेन, डॉली वर्मा और सुंदरी पोर्ते।
2. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, टेनिस (महिला) — KIIT विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: उर्वशी, पूर्णिमा फरीकर, त्रिवेणी सोनकर और जितेश्वरी साहू।

3. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, खो-खो (महिला) — फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालासोर, ओडिशा में आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: अंजलि मंडावी, प्रीति, क्षमा, हेमलता, पूजा साहू, पायल पटेल, धनेश्वरी, गुंजा सिन्हा, तारणी, पूर्वी, खिलेश्वरी वर्मा, रितु वर्मा, प्रिया पुहुप, संजना और जानकी।
4. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, हैंडबॉल (महिला) — प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: रेणुका वर्मा, हेमा ध्रुव, प्रेमलता चंद्राकर, केश्वरी, अनीता, योगिता साहू, ममता धीवर, तृप्ति निषाद, खुशी वर्मा, तुकेश्वरी देवांगन, चारु ध्रुव, गीतांजलि सिन्हा, पूजा दीवान, अनामिका साहू, तनु और उषा उसेंडी।
5. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, बास्केटबॉल (महिला) — गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: अवनी पटेल, तानिष्का चौधरी, हिरल पटेल, विजेता प्रकाश, अमीषा गायकवाड़, भूमि चौहान, के. लक्ष्मी रीथु श्री, अंचल तिग्गा, नेहा शाह, कनक वर्मा, रितु गोयल और लेखा चौहान।

6. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, शतरंज (महिला) — एडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: जेश केशरवानी, प्राची यादव, संध्या कुर्रे, भाग्यश्री पटेल, संजीता साहू और रोशनी साहू।
7. पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, कबड्डी (महिला) — डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी: चांदनी साहू, कुमारी, खगेश्वरी उसेंडी, सुहानी साहू, तकेश्वरी साहू, स्वेच्छा चौहान, मौसमि ठाकुर, मधु सोरी, पुष्पांजलि, तकेश्वरी, कौशिल्या, अनामिका, चंदा ठाकुर और चांदनी।
8. दक्षिण-पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट 2025–26, फुटबॉल (पुरुष) — वॉक्सेन विश्वविद्यालय, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 25 वर्षों के बाद इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा। प्रतिभागी: आकाश कुमार भगत, अंकुश मिनी, आकाश कुजूर, दीपचंद नायक, आशीष टांडी, आदित कुजूर, रायसिम सोरेन, आशुतोष ध्रुव, नील भूषण सिंह, जार्ज लिंकन कुजूर, सतीश चौधरी, निरंजन सिंह, हर्ष मंडावी, नितेश लकड़ा, हिमांशु, सौरभ विश्वकर्मा, वेदप्रकाश पटेल, दीपेश कुमार ठाकुर, शिवम कुमार साहू और आयुष ध्रुव।
9. अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल 2025–26, कैनोइंग एवं कयाकिंग (महिला) — घुड़सवारी खेल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतिभागी: मनमति और शालू प्रधान।

10. खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालय खेल 2025–26, जूडो (पुरुष) — राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन, समर्पण एवं उपलब्धियों को स्मरण करते हुए उनके प्रेरणादायी योगदान को नमन किया गया।
खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा गया:
“सफलता केवल पदक जीतने का नाम नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और संघर्ष से स्वयं को बेहतर बनाने का नाम है।”
“मैदान पर आपका हर प्रयास आपकी जीत की ओर एक कदम है। हार से सीखिए, मेहनत पर विश्वास रखिए और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहिए।”
“आपका समर्पण विश्वविद्यालय का गौरव है। इसी जुनून और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें—आपकी मेहनत निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी।”
