Sport News

KHELNEWZ RAIGARH DESK छत्तीसगढ़ की तीन खिलाड़ियों ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम से खेलते हुए जीती ब्रॉन्ज़ मेडल

भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को हराकर मलेशिया में कांस्य पदक प्राप्त किया. रायगढ़ की तीन खिलाड़ी सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया इंडिया टीम में शामिल थी.

यह आयोजन कुआला लंपुर मलेशिया में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित था.वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के विशेष सहयोग से रायगढ़ महलोई की इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय टीम से भाग लिया.

इस उपलब्धि पर सहायक संचालक जिला खेल युवा कल्याण श्रीमती प्रतिमा सागर, देव अवतार चौधरी सेक्रेटरी लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author