badminton

KHELNEWZ BILASPUR DESK बैडमिंटन खिलाड़ी मानस भट्टाचार्य शहीद कौशल पुरस्कार से हुए सम्मानित

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित खेल अलंकरण समारोह में युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मानस भट्टाचार्य को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘शहीद कौशल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुरस्कार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा प्रदान किया गया।

मानस भट्टाचार्य ने अंडर-19 राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, भुवनेश्वर (ओडिशा) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि मानस की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार और प्रशिक्षकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि छत्तीसगढ़ के बैडमिंटन जगत में भी एक नई प्रेरणा पैदा की है।

मानस भट्टाचार्य की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, प्रशिक्षकों, साथी खिलाड़ियों तथा छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ ने बधाई दिया हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author