छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 आयोजित राज्य खेल अलंकरण में कवर्धा के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी भूपेंद्र कुमार गढ़े को सत्र 2023-24 का शहीद राजीव पांडेय अवार्ड से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं खेल मंत्री अरुण साव जी के द्वारा सम्मानित किया गया.
इसके साथ ही भूपेंद्र को हाल ही में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा सॉफ्टबॉल सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता होंने के कारण उकृष्ट खिलाड़ी की सूची में भी शामिल किये गये है जिससे उन्हें शासकीय नौकरी का अवसर मिलेगा.
भूपेंद्र गढ़े वैसे तो भिलाई के निवासी है परन्तु विगत 4वर्षों से वह स्वामी आत्मानंद पिपरिया के विद्यालय में संविदा व्यायाम शिक्षक के रूप में कार्यरत है साथ ही कवर्धा के प्रयास स्पोर्ट्स अकेडमी में प्रतिदिन अभ्यास करते है और बच्चों को भी प्रशिक्षण देते आ रहे है.
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकेदमी के अध्यक्ष गणेश तिवारी, संस्थापक राजा पीयूष टाटीया, निज सहायक गजराज सिंह ठाकुर, नरेंद्र मानिकपुरी, पार्षद दीपक सिन्हा, अशोका पब्लिक स्कूल के संचालक पवन देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी संदीप ग्वालिकर, व्यायाम शिक्षक दिनेश साहू, दिनेश वर्गीस, श्याम चकोर आदि ने बधाई दिए.
