सर्वज्ञ राव शूटिंग अकादमी के दो खिलाड़ी कालवा सर्वज्ञ राव और वैभवी थावरे 10 वीं पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आसनसौल रवाना हो गये है। वे दोनों छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगें।

इस प्रतियोगिता में 10, 25 और 50 मीटर एयर पिस्टल, तथा 10,25, और 50 मीटर एयर राइफल में सब युथ, युथ, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, सीनियर मास्टर और सुपर मास्टर आयु वर्ग के खिलाडी भाग लेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धी पर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के प्राचार्य, शिक्षक, संचालक व एकेड़मी के खिलाड़ियों ने बधाईयाँ दिए है।
Please follow and like us:
