national sports day

KHELNEWZ BILASPUR DESK राष्ट्रीय खेल दिवस पर अवीक हाई-परफॉरमेंस लैब का बड़ा कदम: खिलाड़ियों के लिए नि:शुल्क स्पोर्ट्स इंजरी एवं परफॉरमेंस असेसमेंट कैंप को कर रहा है आयोजित

राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्पोर्ट्स साइंस एवं रिहैबिलिटेशन केंद्र, अवीक हाई-परफॉरमेंस लैब (AVIK High-Performance Lab) एवं रिहैब इंस्टिट्यूट खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष पहल करने जा रहा है।

आगामी 31 अगस्त , 01 एवं 02 सितम्बर को बिलासपुर स्थित लैब में तीन दिवसीय नि:शुल्क स्पोर्ट्स इंजरी एवं एथलेटिक परफॉरमेंस असेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक चलेगा, जिसमें राज्य के युवा, पेशेवर और अकादमियों से जुड़े खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

आधुनिक स्पोर्ट्स साइंस तकनीक से होगा जांच

अवीक हाई-परफॉरमेंस लैब के निदेशक डॉ. अविनाश जायसवाल ने बताया कि अक्सर खिलाड़ी चोट या शारीरिक असंतुलन के कारण अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते। इस कैंप में खिलाड़ियों की जोड़ों की समस्याओं, पुरानी चोटों और बायोमैकेनिकल संरेखण (Biomechanical Alignment) की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा, आधुनिक तकनीक के माध्यम से खिलाड़ियों की जंप हाइट, रिएक्शन स्पीड और ताकत एवं अन्य पहलुओं का सटीक मूल्यांकन किया जाएगा।

ACL रिहैब चैंपियंस का होगा सम्मान

कैंप के दौरान शाम 5:00 बजे एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन एथलीट्स को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने गंभीर घुटने की चोट (ACL Injury) के बाद अवीक लैब में वैज्ञानिक रिहैबिलिटेशन पूरा कर मैदान पर सफल वापसी (Comeback) की है। जिसमे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्टार के खिलाड़ी शामिल है .

अकादमियों और खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

क्षेत्र की प्रमुख खेल अकादमियों के संचालकों और कोचों को विशेष आमंत्रण भेजा जा रहा है ताकि उनके खिलाड़ी इस आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठा सकें। डॉ. अविनाश जायसवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को चोट-मुक्त रखना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए वैज्ञानिक आधार प्रदान करना है।”

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *