Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने आज राजधानी में किया शिरकत

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान किया युवाओ से सीधा संवाद

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया संवाद से देशभर में 5,000 से ज़्यादा जगहों पर करोड़ों युवाओं से वर्चुअली चर्चा की। यह युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए विचार साझा करने प्रोत्साहित किया।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), रायपुर में खेलो इंडिया संवाद में भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका बिस्सा के साथ युवाओं से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री साव ने स्थापित किया सीधा संवाद।

युवा खिलाड़ियों ने देश को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उनके विचारों से भारत खेल में आगे होगा और ओलंपिक 2036 में देश अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज कराएगा।

उत्साही युवाओं की भागीदारी से ही विकसित भारत का निर्माण होगा।युवाओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए भी विचार साझा किए। श्री साव ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत का निर्माण करेगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *