netball

KHELNEWZ CENTRAL DESK नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए राजेश राठौर

09 अगस्त को पलवल (हरियाणा) में संपन्न हुए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (NFI) के बहुप्रतीक्षित चुनावों में जांजगीर-चांपा के राजेश राठौर को वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

यह निर्वाचन भारत के पूर्व उप निर्वाचन आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी सुधीर त्रिपाठी एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के ऑब्जर्वर दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव राजेश राठौर ने इस पर सभी के द्वारा जताए गए भरोसे के लिए नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरिओम कौशिक, महासचिव अशोक आनंद, कोषाध्यक्ष विजय कैशिक, सुमन कौशिक, मीना केरकेट्टा आदि का आभार व्यक्त किया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *