chess

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के समापन में सम्मलित हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप संस्कारधानी में आयोजित हुआ. जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सम्मिलित हुए। श्री साव ने इस अवसर पर कहा कि नन्हें खिलाड़ियों के चेहरे पर खेल के प्रति उत्साह और जीत का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। उन्हें अच्छे खेल के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए शुभकामनाएं दी।

विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, श्रीमती पूर्णिमा साहू, दिग्विजय स्टेडियम सचिव रमेश पटेल, सह सचिव योगेश बागड़ी व खेल संघ के सभी पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *