Sport News

KHELNEWZ EDITORIAL DESK मल्टी व इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स राज्य के खेल सुविधाओं को देगा नया विस्तार

छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य में खेल अधोसंरचना के विस्तार और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी वातावरण प्राप्त होगा।

मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स – नवा रायपुर (अटल नगर)

नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में अत्याधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है।

फेज़–1 ₹114.05 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।

फेज़–2 ₹94.69 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है।आगामी चरण में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

प्रदेश के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जशपुर एवं रायगढ़ में वृहद इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति दी गई है।कुनकुरी (जशपुर) में इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए ₹64 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

रायगढ़ में इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए ₹92 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।दोनों परियोजनाएँ वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं और इनके पूर्ण होने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य केवल खेल सुविधाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि राज्य को खेल उत्कृष्टता का मजबूत केंद्र बनाना है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *