Cricket

KHELNEWZ JAANJGIR DESK अंडर 16 के क्रिकेट सिलेक्शन ट्रायल 14 सितम्बर को

Cricket trial

छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सभी आयु वर्ग में सिलेक्शन ट्रायल लेने के निर्देश दिए गए हैं एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचो के आयोजन अक्टूबर माह से संभावित है. इसी कड़ी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 16 के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 14 सितम्बर को सुबह 8:00 बजे से जांजगीर के हाई स्कूल मैदान पर रखा गया है.

Cricket trial
अंडर 16 के क्रिकेट सिलेक्शन ट्रायल 14 सितम्बर को

सिलेक्शन ट्रायल में अंडर 16 आयु वर्ग के खिलाड़ी आकर भाग ले सकते हैं. ट्रायल में भाग लेने के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन में सभी खिलाड़ियों को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा. जिन खिलाड़ियों ने पूर्व में पंजीयन कराया होगा उन्हें अपने पंजीयन रिन्यू कराने होंगे एवं नए खिलाड़ियों को पंजीयन हेतु जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वर्तमान नवीनतम फोटो एवं सभी कक्षाओं की मार्कशीट की कॉपी एवं ओरिजिनल लेकर आना होगा.जिन खिलाड़ियों में अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वे सीधे मैदान पर ही आ कर रजिस्ट्रेशन सकते हैं. अंडर 16 हेतु कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच के खिलाड़ी खेल सकता है। यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा द्वारा दी गई एवं यह भी बताया गया की सक्ति जिले के खिलाड़ी भी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author