Hockey

KHELNEWZ RAJNANDGAON DESK सुशासन तिहार की बड़ी सौगात, संस्कारधानी के पटरी पार में बनेगा नया हॉकी मैदान

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पटरी पार क्षेत्र के लिए नए हॉकी मैदान की घोषणा किया गया है।मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण घोषणा के पीछे महापौर मधुसूदन यादव के प्रयास और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पटरी पार क्षेत्र के लगभग 200 हॉकी खिलाड़ी उपस्थित रहे, जिनमें इस निर्णय को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्र में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author