Sport News

KHELNEWZ SURAJPUR DESK वॉलीबाल खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिले में जारी

एमेच्योर वालीबाल संघ सूरजपुर के तत्वाधान में जिले में वॉलीबाल खेल को प्रोत्साहित किये जाने हेतु ग्राम लक्ष्मीपुर आदर्श सरस्वती शिशु विद्या निकेतन स्कूल ग्राउन्ड में01 से 15 मई तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया है। संघ के पदाधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण कैम्प के खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई।

जिला संघ के उपाध्यक्ष संतोष सिंह सह सचिव दिनेश कुमार साहू द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। जिला अध्यक्ष अजय गोयल व जिला सचिव रामश्रृंगार यादव के द्वारा प्रशिक्षण कैम्प को लेकर प्रसन्नता व्यक्त किया गया. प्रशिक्षण में प्रभात कुमार केरकेट्टा, कोच कुमारी पुष्पलता राजवाडे, हेमन्त राजवाडे आदि की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author