आज संस्कारधानी के दिग्विजय सिंह स्टेडियम में 25 वे छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ. जिसमें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों, कोच आदि को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनांदगांव तेजी से खेलों की राजधानी के रूप में उभर रहा है। यहां के अनेक खिलाड़ियों ने जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। आशा है कि यह बैडमिंटन प्रतियोगिता अवश्य ही सफल होगा, इससे कई अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सांसद संतोष पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, श्रीमती पूर्णिमा साहू, दिग्विजय स्टेडियम के सचिव रमेश पटेल, सह सचिव योगेश बागड़ी एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।



