Softball

KHELNEWZ RAIPUR DESK सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित

छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सबजूनियर नेशनल स्पर्धा में भाग लेने वाले बालक एवं बालिका राज्य दल की चयन सूची जारी की है। 39 वा सबजूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) में 27 से 30 सितंबर के मध्य हो रहा है।

इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से बालक एवं बालिका दल भाग लेगा।राज्य दल के गठन हेतु 13 सितंबर को छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर के सॉफ्टबॉल मैदान में चयन परीक्षण आयोजित किया गया था। जो खिलाड़ी चयन परीक्षण में भाग नहीं ले सके थे, उनके लिए पुनः 18 सितंबर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सॉफ्टबॉल मैदान में द्वितीय चयन परीक्षण आयोजित किया गया तथा 18 से 25 सितंबर तक बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। इस शिविर की प्रभारी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति वर्मा, बरखा रानी यादव, अंजू तांडी, नेहा छुरा एवं सोनाली साव थे।

शिविर के पश्चात चयनित खिलाड़ियों की आयु संबंधी पात्रता, प्रतियोगिता में भाग लेने की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिसमें बालक वर्ग में राजनांदगांव से रोहित राजपूत रायपुर से सुमित सभरवाल प्रेम क्षत्री, देवेश यादव कबीरधाम से पंकज मरावी, मयंक चंद्रवंशी दुर्ग से आर्यन पटेल, हर्ष मंडल बेमेतरा से रोहन सिन्हा, नैतिक साहू, कार्तिक यदु जशपुर, विवेक सिंह, अजय साय पैकरा बिलासपुर, अर्शलान शाह कोरबा, खगेश कंवर मुंगेली, चंद्रमणि यादव सम्मिलित है. इस दल के प्रशिक्षक उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदीप यादव एवं अमन कुंभकार, मैनेजर अंजू तांडी है। दल के चयनकर्ता अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमित कुमार वरु तथा उत्कृष्ट खिलाड़ी चंद्रशेखर पुरी गोस्वामी एवं इनेंद्र कुमार थे।

READ THIS ARTICLE https://khelnewz.in/khelnewz-raipur-desk-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/: KHELNEWZ RAIPUR DESK सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित

बालिका वर्ग में जशपुर से सिमरन खलखो, अनीता यादव बेमेतरा से मोनिका निषाद, सुमन साहू, करीना पटेल, कुसुम यदु कोरबा से प्रीति साहू राजनांदगांव से साक्षी यादव, सुजल नेताम बिलासपुर से सोनाली ध्रुव, अराध्या कचेर कबीरधाम से तान्या सिन्हा, बरखा रानी बंजारे रायपुर से पी. विद्या दुर्ग से खुशबू यादव, बीजापुर से अनुराधा कोवासी सम्मिलित है, इस दल की प्रशिक्षक सोनाली साव एवं प्रीति वर्मा दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा मैनेजर बरखा रानी यादव है। दल के चयनकर्ता अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चरु वर्मा,सोनाली साव तथा बरखा रानी यादव थे। यह उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बालिका वर्ग की टीम ने सबजूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीता था तथा इस वर्ष भी पदक की उम्मीद के साथ यह टीम नेशनल में खेलने जा रही है।नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु राज्य दल, 25 सितम्बर को रवाना होंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author