Softball

KHELNEWZ RAIPUR DESK नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप हेतु सिलेक्शन ट्रायल राजधानी में हुआ आयोजित

44 वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन भटिंडा पंजाब में 24 से 28 नवंबर तक हो रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सॉफ्टबॉल मैदान में 17 को बालिका वर्ग का तथा18 अक्टूबर को बालक वर्ग का सिलेक्शन ट्रायल, प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया।

ट्रायल में रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली, बीजापुर, जांजगीर–चांपा, कोरबा, दंतेवाड़ा, कबीरधाम, बिलासपुर, जशपुर, सारंगढ़ और महासमुंद जिलों के 170 बालक– बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सिलेक्शन में खिलाड़ियों को स्पीड, स्ट्रैंथ, पावर, एंडोरेंस, स्किल टेस्ट एवं ऑल ओवर गेम में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करना पड़ा है।

खिलाड़ियों का परीक्षण अंतर्राष्ट्रीय कोच अमित वरु, मानस केशरवानी, मोहित ठाकुर, सोनाली साव, बरखा रानी यादव एवं गंगा सोना ने किया। इस आधार पर बालक और बालिका दोनों वर्गों में 20-20 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों के ओरिजिनल आयु प्रमाण– पत्र देखने के बाद इनका एक द्वितीय परीक्षण भी आयोजित होगा. जिसमें वह खिलाड़ी जो किसी कारणवश ट्रायल में भाग नहीं ले सके हैं, लेकिन पिछले वर्ष स्कूल नेशनल या ओपन नेशनल में खेले हैं उन्हें भी भाग लेने का मौका मिलेगा। द्वितीय सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन माह नवंबर के द्वितीय सप्ताह में रायपुर में किया जाएगा, तत्पश्चात इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा एवं अंतिम सूची जारी की जाएगी.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *