
जिला शतरंज संघ के तत्वधान में एक दिवसीय मिनी वर्ग अंडर 07 व 09 वर्ष बालक व बालिका रैंकिंग शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 18 अक्टूबर को विकासखंड खेल केंद्र लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 07 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से संरक्षक जिला शतरंज संघ नितेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जे मृदुल राव, श्रीमती जे दिव्या राव एवं संघ के कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्पर्धा के चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश वन्दे, डिप्टी चीफ ऑर्बिटर यश शर्मा एवं आर्बिटर अमन कुमार मिरी, अनुराग बंजारे थे।
स्पर्धा 4 चक्रो में आयोजित की गयी जिसमें बालक वर्ग में प्रथम स्थान रुद्राक्ष शर्मा , द्वितीय स्थान जे अचिंत्य राव, तृतीय स्थान ऋषभ सिंह आयाम, चतुर्थ स्थान हर्ष शर्मा एवं बालिका वर्ग में प्रथम आराध्या जायसवाल, द्वितीय अदिति कश्यप, तृतीय देवांशी साहू रही।
बालक एवं बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 400रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 350रु नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण सहित प्रदान किया गया. अन्य सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, चेयरमैन विजय वर्मा, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा वरिष्ठ सदस्य युगल किशोर राजपूत, अरविंद पांडे, अजय बघेल, राजेश पाटले, मुकेश सिंह ने शुभकामनायें दिए.
