भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट संघ द्वारा पुणे में 24 से 04 मई तक आयोजित 32वीं नेशनल मास्टर्स स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की ओर से पहली बार 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के महिला टीम में सुश्री दिव्या आमदे, सुश्री प्रमिला देवांगन एवं सुश्री मोनिका दीवान ने कांस्य पदक जीते।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ टीम को तेलंगाना टीम ने 3-1 से हराया जिसमें दिव्या आमदे ने बी. किरणमइ को 3-0 से, प्रमिला देवांगन को सोनल असरानी ने 3-0 से, मोनिका दीवान को आई निशा ने 3-0 से तथा दिव्या आमदे को सोनल असरानी ने 3-2 से हराया.
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, सुरेश चन्नावार, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, प्रदीप जोशी, सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला, छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति के चेयरमैन प्रदीप जनवदे, सचिव प्रेमराज जाचक एवं समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दिए. यह जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने दिया.
