Tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK टीपीएल टेनिस टूर्नामेंट राजधानी में हुए संपन्न

टीपीएल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले आज संपन्न हुए। अंडर-12 बालक एकल वर्ग के फाइनल में रेयांश ने अव्यय को 8-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-12 बालिका एकल वर्ग में वान्या ने स्निजा को 8-3 से पराजित कर खिताब जीता।

अंडर-14 बालक एकल वर्ग के फाइनल में रेयांश को आकर्ष के वॉकओवर (W/O) देने के कारण विजेता घोषित किया गया। वहीं अंडर-14 बालिका एकल वर्ग का फाइनल बेहद रोमांचक रहा, जिसमें वान्या ने स्निजा को टाई-ब्रेक में 8-7 (7-3) से हराकर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-16 बालक एकल वर्ग के फाइनल में विहार शरण भाटिया ने कुश को 8-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।अंडर-14 बालक युगल वर्ग के फाइनल में हर्षिल एवं आकर्ष की जोड़ी ने अभिर एवं नमिश की जोड़ी को 8-4 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का सफल संचालन मुख्य रेफरी लुकेश नेताम एवं टूर्नामेंट आयोजक छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस एसोसिएशन (CSTA) के उपाध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में संपन्न हुआ। रोहन मंडल, अजय टांडी, प्रेम प्रकाश, अमन ध्रुव, पीयूष सिंह, मोनेश यादव एवं विशाल निषाद ने प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author