Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ स्टेट शूटिंग कॉम्पीटीशन का राजधानी में हुआ सफल आयोजन

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा 25 वें स्टेट शूटिंग कॉम्पीटीशन का आयोजन माना शूटिंग रेंज में 11 से 21 जुलाई तक किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छ्ग के डायरेक्टर जनरल पुलिस अरुण देव गौतम ने विजेताओं कों पुरसस्कृत किया.

10 मीटर एवं 25 मीटर एयर पिस्टल, व्यक्तिगत स्पर्धा में डॉ कमलप्रीत सिंह (आई ए एस ), डॉ राजश्री गाईन (प्रोफेसर वेजिटेबल साइंस ) ने मेन और विमेन की मास्टर्स कैटेगरी में गोल्ड जीता. 10 मीटर एयर पिस्टल में आर्या जायसवाल और वसुधा ने गोल्ड जीतकर अपनी जगह बनाई।

25 मीटर जूनियर कैटेगरी में आराध्या गुप्ता स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही।50 मीटर एयर पिस्टल में डॉ कमलप्रीत सिंह एवं जूनियर कैटेगरी में आरुष अखिलेश जॉय ने गोल्ड जीता। विमेन कैटेगरी में शक्ति चंद्रा ने गोल्ड जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल में जूनियर /यूथ कैटेगरी में सान्वी श्रीवास अवस्थी ने गोल्ड अपने नाम किया।

10 मीटर एयर राइफल में शिवा गुप्ता एवं सान्वी मारू ने गोल्ड जीता। वहीं 50 मीटर एयर राइफल में अदीब सिद्दीकी, सूरज पांडेय, ओम गुप्ता ने विभिन्न कैटेगरी में गोल्ड जीते तथा शिफा ख्वाजा एवं लेकिशा व्यास ने विमेन कैटेगरी में गोल्ड जीत कर अपनी जगह बनाई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सचिव श्री दुर्गेश ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एवं पदक विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित किये.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author