16वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को न्यायधानी के जिला खेल परिसर स्थित तरण ताल में आयोजित किया जा रहा है. प्रतियोगिता में राज्य के 9 जिले भाग ले रहे हैं. जिसमें कुल 250 खिलाड़ी और 130 इवेंट शामिल है.
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा विधानी महापौर नगर निगम थी. विशेष अतिथि के रूप में श्याम साहू एमआईसी मेंबर नगर निगम एवं अध्यक्ष आयोजन समिति, भूपेंद्र उपाध्याय नगर निगम जोन कमिश्नर, सुशील मिश्रा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ, अमर नाथ सिंह महासचिव छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ, चंद्रभूषण मिश्रा कुल सचिव सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी उपस्थित थे.
पहले दिन हुए प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है
बालका ग्रुप 1 ए1500 मीटर फ्रीस्टाइल
प्रथम अर्पित धारा, द्वितीय अनय खन्ना, तीसरे स्थान समयक वैध रहे
बॉयज ग्रुप 1 बी 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
प्रथम उपराज सिंह सडो, दूसरा रुद्रांश सिंह, तीसरा अंश चंद्राकर
गर्ल्स ग्रुप 1 बी 200 ब्रेस्ट स्ट्रोक
प्रथम शगुन सिंह, दूसरा समीक्षा पिनजानी, तीसरा मेधावनी गुप्ता
बॉयज ग्रुप 2 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
प्रथम प्रयाण तिवारी, दूसरा आयुष्मान वर्मा, तीसरा नमन नेताम
गर्ल्स ग्रुप 2 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक
प्रथम आराध्या साव, दूसरा अनिका शर्मा, तीसरा काव्या जैन
100 मीटर बटरफ्लाई बॉयज ग्रुप 1बी
प्रथम के प्रत्युष नायडू, दूसरा आदित्य सीरिया, तीसरा वीर सिंह
गर्ल्स ग्रुप मीटर बटरफ्लाई गर्ल्स ग्रुप 1बी
प्रथम शिवांगनी पांडे, दूसरा दिशा प्रजापति, तीसरा श्रीजी सिंह देव
100 मीटर बटरफ्लाई बॉयज ग्रुप 2
प्रथम सत्यम पांडे, द्वितीय अयान खन्ना, तीसरा अक्षांश साहू,
100 मीटर बटरफ्लाई गर्ल्स ग्रुप 2
प्रथम वेदा राव, दूसरा नोरा, तीसरा वसुंधरा
100 मीटर बटरफ्लाई बॉयज ग्रुप 3
प्रथम मनीष करण, दूसरा नय वैद्य, तीसरा अक्षत कश्यप
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश साहू आयोजन सचिव, हेमंत सिंह परिहार, गोपी संतोष, संतोष पाल, मनोज कश्यप, देवेंद्र सिंह, यश तिवारी, रुद्राक्ष साहू अशोक सक्सेना, सागर सिंह परिहार, चंदू मिश्रा, आलोक दुआ, कैलाश कौशिक, पी जी जय किशन, उत्तरा चेलकर मोहन थापा, राम देव बोले, गोपाल यादव, किस राम पटेल, आदि लोगों का सहयोग रहा. समस्त जानकारी हेमंत सिंह परिहार द्वारा दिया गया.
