Football

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में लायंस, जेएसएफ और पैंथर्स की जीत

वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में 5 रात्रिकालीन मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया की दिन का पहला मैच में सराफत लायंस और बोर्नियो कैपिटल के बीच हुआ।

8वें मिनट में शिवम साहू ने पहला गोल किया, 12वें मिनट में प्रणय ध्रुव ने बढ़त को दोगुना किया और 33वें मिनट में राजेश कुमार ने तीसरा गोल दागा। बोर्नियो एफसी की ओर से शिवेश द्विवेदी ने 44वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन मैच सराफत लायंस के पक्ष में 3-1 से जीत चला गया।दूसरे मुकाबले में मैट्स पैंथर्स और ब्रहमविद एफसी आमने सामने थीं। नितेश ने 4, 11 और 39 वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की।

वहीं ब्रहमविद एफसी की ओर से भोले ने 21वें मिनट और अरुण कुमार ने 45वें मिनट में गोल किए। यह मुकाबला मैट्स पैंथर्स ने 3-2 से अपने नाम कर किया।तीसरे मैच में जेएसएफ क्लब और इन्फिनिटी टाइगर्स के बीच खेला गया, मॉरिस दास ने 12वें और 23वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि निरंजन ने 18वें मिनट में गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इन्फिनिटी टाइगर्स की ओर से एम. संदीप ने 42वें मिनट में एक गोल किया, लेकिन 48वें मिनट में अरशद हुसैन के गोल ने जेएसएफ क्लब की 4-1 से शानदार जीत पक्की कर दी।चौथे मुकाबले में नरेश चैलेंजर्स और विला एफसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 9वें मिनट में अजय ने नरेश चैलेंजर्स को शुरुआती बढ़त दिलाई, परंतु 34वें मिनट में उदय ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।

यह मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।पाँचवां मुकाबला एस.एस. ब्लास्टर्स और फिल्स फाइटर्स बिलासपुर के बीच खेला गया, जो पूरी तरह संतुलित रहा। दोनों टीमों ने कई शानदार मौके बनाए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। प्रवीण जैन ने बतलाया कि प्रतियोगिता के लिए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने शुभकामना संदेश भेजकर आयोजकों और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.