Football

KHELNEWZ RAIPUR DESK खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल में पहुंची

राजधानी में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत फुटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

टीम ने पूरे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पहले हाफ में बढ़त बनाकर अंत तक उसे बनाए रखा।इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author