कुआलालंपुर, मलेशिया में 16 से 22 जून तक आयोजित प्रथम स्कूल वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर कोलकाता से रायपुर ट्रेन द्वारा पहुंचने पर कांस्य पदक विजेता बस्तर के युवराज सिंह, रायपुर की समिधा अग्रवाल और एथलीट कमीशन के चेयरमैन अमन यादव का राजधानी के रेल्वे स्टेशन में राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत को युवराज सिंह ने कांस्य पदक दिलाया इसके अलावा रायपुर की समिधा क्वार्टर फाइनल तक पहुंची. स्वागत अवसर पर राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, विशाल हियाल, शुभम निषाद, आकाश कासू, शरद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
Please follow and like us:
