chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय टीम शतरंज चैंपियनशिप में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बने विजेता

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान तथा आल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में 16 से 22 मार्च तक राजधानी के अग्रसेन धाम में आयोजित हुआ.

चीफ मिनिस्टर छत्तीसगढ़ ट्रॉफी 45 वीं राष्ट्रीय ओपन वर्ग एवं 23 वीं महिला शतरंज टीम चैंपियनशिप में ओपन वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A की टीम ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला वर्ग में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बने विजेता।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति विकास विभाग गुरु खुशवंत साहब रहे. कार्यक्रम के अध्यक्ष आल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया, विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉ विक्रम सिसोदिया, साउथ एशियन चेस काउंसिल के अध्यक्ष एवं आल इंडिया चेस फेडरेशन के कोषाध्यक्ष एवं चैंपियनशिप के मुख्य निर्णायक धर्मेन्द्र कुमार एवं प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी उपस्थित थे.

ओपन वर्ग में विजेता टीम रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड A को 1 लाख पच्चीस हजार रुपए एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ट्रॉफी प्रदान किया। द्वितीय स्थान पर एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को 1 लाख रुपए एवं उपविजेता ट्रॉफी तृतीय स्थान पर रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड बी को 75000 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान किया।

चतुर्थ तेलंगाना A को साठ हजार रुपए, पांचवां केरला A को पचास हजार रुपए, छठवां हरियाणा A को तीस हजार रुपए, सातवां उड़ीसा B को बीस हजार रुपए, आठवां तमिलनाडु B को बीस हजार रुपए, नवमां दिल्ली को दस हजार रुपए, दसवां उत्तराखंड A को दस हजार रुपए प्रदान किया।

बोर्ड प्राइज विजेता

प्रथम बोर्ड में प्रथम प्राइज फीडे मास्टर आदि रेड्डी अर्जुन तेलंगाना A,द्वितीय प्राइज इंटरनेशनल मास्टर आदित्य धींगरा एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, तृतीय प्राइज इंटरनेशनल मास्टर अजय संतोष पर्वतारेड्डी उत्तर प्रदेश A

द्वितीय बोर्ड में प्रथम प्राइज इंटरनेशनल मास्टर हरि एल/पांडिचेरी, द्वितीय प्राइज ग्रैंड मास्टर विग्नेश एन आर रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड B, तृतीय प्राइज अर्णव अग्रवाल उत्तर प्रदेश A

तृतीय बोर्ड में प्रथम प्राइज, इंटरनेशनल मास्टर आरण्यक घोष रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड B, द्वितीय प्राइज कैंडिडेट मास्टर व्योम मल्होत्रा हरियाणा A, तृतीय प्राइज ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा एलआईसी

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहब ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शतरंज को धैर्य, संयम एवं दिमाग का खेल बताते हुए कहा कि इसे हमें जीवन में भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेलो का काफी विकास हो रहा है। उन्होंने सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी ओर तथा छत्तीसगढ़ शासन की ओर से शुभकामनाएं दिए ।

डॉ विक्रम सिसोदिया ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के भव्य एवं शानदार आयोजन के लिये प्रदेश शतरंज संघ की सराहना करते हुए देश भर से आए शतरंज खिलाड़ियों एवं विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

महिला वर्ग में प्रथम प्राइज पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को एक लाख पच्चीस हजार रुपए, द्वितीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को एक लाख रुपए तृतीय वेस्ट बंगाल ए को पचहत्तर हजार रुपए प्रदान किया।

बोर्ड पुरस्कार

बोर्ड 1 प्रथम प्राइज डब्ल्यूजीएम गोम्स मैरी एन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, द्वितीय प्राइज सासी हसीनी चिंतला तेलंगाना बी, तृतीय प्राइज डब्ल्यूजीएम प्रियंका नुटाक्की एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

बोर्ड 2 प्रथम प्राइज किरण मनीषा मोहंती एल आई सी, द्वितीय प्राइज अर्चिता अग्रवाल उत्तर प्रदेश, तृतीय प्राइज मोदिपल्ली दीक्षिता आंध्र प्रदेश बी

बोर्ड 3 प्रथम प्राइज डब्ल्यूएफएम प्रथम प्राइज अर्शिया दास पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, द्वितीय प्राइज नरहरी गीतिका हसीनी तेलंगाना ए, तृतीय प्राइज डब्ल्यू आई एम कल्याणी सिरिन / एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया.

सम्पूर्ण आयोजन में आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती भावना बोहरा का विशेष योगदान रहा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

K-KHELNEWS PVT LTD

CIN NO. U63910CT2024PTC016258

PAN NO. AALCK0103C

GST NO. 22AALCK0103C1ZF

Contact Details

Categories

Categories

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Khelnewz @2025. All Rights Reserved.

    Stay updated with the latest sports news, live scores, and match highlights from around the world.

    Categories

    Get Latest Updates and big deals

      Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

      Khelnewz @2025. All Rights Reserved.