chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय शतरंज चौंपियनशिप के प्रथम दिन शिल्प और चेतस ने बनाया संयुक्त बढ़त

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-13 फिडे रेटेड शतरंज चौंपियनशिप का शुभारंभ आज रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ.

राज्य की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 15 जिलों से आए कुल 126 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 46 फिडे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में प्रतिभागियों नेउत्कृष्ट ओपनिंग तैयारी, सटीक मिडिल गेम के चालों तथा प्रभावशाली एंडगेम तकनीक का प्रदर्शन किया।

आज खेले गए तीन मुकाबलों के बाद दुर्ग के शिल्प कुमार घोड़ेश्वर एवं चेतस मांडले अपने सभी मुकाबले जीतकर परफेक्ट स्कोर के साथ शीर्ष बोर्डों पर संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं बालिकाओं में रायगढ़ की अनिरूद्धी अनंत 3.5 अंक तथा निष्ठा त्रिपाठी 3 अंको से आगे चल रहीं हैं। आगामी राउंडों में शीर्ष बोर्डों पर होने वाले मुकाबले चौंपियनशिप की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

प्रतियोगिता का संचालन फिडे के नियमों के अनुसार स्विस पद्धति से किया जा रहा है, जिससे सभी प्रतिभागियों को प्रतिस्पर्धात्मक एवं निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

इस राज्य स्तरीय चौंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर दो बालक एवं दो बालिका खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय अंडर-13 शतरंज चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने हेतु किया जाएगा। प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं तकनीकी पर्यवेक्षण रायपुर के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक शुभम बसोने एवं बस्तर से फीडे आर्बिटर तरूण सारथी तथा दुर्ग से अनिलशर्मा, सीनियर नेशनल आर्बिटर हर्ष मालेकर, सुरेश होता, मनोज कुमार एवं सुश्री तृषा शर्मा के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author