पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की नेटबॉल पुरुष टीम अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सेज यूनिवर्सिटी भोपाल के लिए हुए रवाना. यह प्रतियोगिता 09 से 13 मार्च तक आयोजित की जा रही है।
विश्वविद्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों में धीरेंद्र कुमार, अजीत, प्रदीप चौहान, शैलेन्द्र साहू, उमेश साहू, सुजल देवांगन, लालाराम, दिनेश, हिमांशु, मधुकांत, हेमन सिंह तथा सुनील शामिल हैं।
टीम मैनेजर डॉ. विनय कुमार यादव, नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर, कोच गोपाल साहू व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, परखंदा है. विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा संचालक ने खिलाड़ियों को बधाई दिए.

