Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने मीरा बाई चानू की उपलब्धियों को सराहते हुए उनकी ऐतिहासिक कामयाबी पर दिया बधाई

छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने मीरा बाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने एवं रिकॉर्ड लिफ्ट करने वाली भारत की पहली महिला बनने पर शुभकामनाये प्रेषित किये है.

85 किलो स्नैच एवं 105 किले जर्क, टोटल 190 किलो वजन उठा कर मीरा बाई चानू ने गोल्ड पर कब्जा किया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष विजय बघेल, सचिव राजेश जंघेल, कार्यकारणी अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना ने बधाई दिए।

ज्ञात हो इसी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव भी भाग ले रही है. जिन से पूरी उम्मीद हैं कि भारत को एक और पदक मिले.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author