खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में SAI के अधिकारियों की एक टीम ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और जगदलपुर (बस्तर) में संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में दिल्ली से आए निरीक्षण दल द्वारा खेल मैदानों के लिए दो शहरों रायपुर एवं बस्तर मुख्यालय जगदलपुर को चिह्नित किया गया है। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया योजना के तहत यह नई पहल आदिवासी युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी।
यह आयोजन ‘जनजातीय गौरव वर्ष’ (15 नवम्बर 2024 से 15 नवम्बर 2025) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से आदिवासी समुदायों की संस्कृति, परंपरा और सशक्तिकरण को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।SAI टीम का नेतृत्व सुश्री ममता श्री ओझा, निदेशक, खेलो इंडिया इवेंट्स ने किया।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर SAI की टीम को विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का अवलोकन कराया तथा वहां की सुविधाओं, लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं, आयोजन की तैयारियों और आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया।पहले दौरे में, जो 11 नवंबर को रायपुर में आयोजित किया गया, रेसलिंग, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और कबड्डी जैसे खेलों के लिए उपयुक्त स्थलों जैसे इनडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय, हॉकी स्टेडियम (पिच 1 और 2), स्विमिंग पूल, साइंस कॉलेज तथा सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।
इन स्थलों की उपयुक्तता पर सकारात्मक राय व्यक्त की गई।इसके अलावा आज बस्तर में एथलेटिक्स, आर्चरी और मल्लखंब (डेमो खेल) की प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु जगदलपुर, जिला बस्तर के धरमपुरा खेल परिसर और इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम को चिन्हित किया गया तथा आयोजन हेतु प्रारंभिक सहमति बनी।
SAI से उपस्थित अधिकारी
श्री श्रीनिवास मालेकर, उप निदेशक, खेलो इंडिया
श्री गोपाल कंडपाल, कनिष्ठ सलाहकार, खेलो इंडिया, SAI
श्री आदित्य ब्रह्मे, सलाहकार, SAI पीएमयू
छत्तीसगढ़ राज्य टीम में शामिल अधिकारी•
श्रीमती तनुजा सलाम, संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
श्री गिरीश शुक्ला, खेल अधिकारी
श्री टी. एन. रेड्डी, वरिष्ठ प्रशिक्षक
श्री विवेक भट्टाचार्य, सलाहकार (पीएमयू)

